केजरीवाल 2 दिन के पंजाब दौरे पर,CM चरणजीत चन्नी की सरकार के मंत्री ने कसा तंज,कहां-केजरीवाल जब भी आते हैं,कोरोना फैलाते
(India)


अरविंद केजरीवाल 2 दिन के पंजाब दौरे पर हैं। मंत्री राजकुमार वेरका ने चुनाव आयोग से केजरीवाल को नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। केजरीवाल के डोर-टू-डोर प्रचार पर कांग्रेस भड़क गई। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी की सरकार के मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि केजरीवाल जब भी आते हैं, पंजाब में कोरोना फैलाकर चले जाते हैं। केजरीवाल पहले भी आए थे और उन्हें खुद भी कोरोना हुआ है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 15 जनवरी तक कोई भी राजनीतिक पार्टी प्रचार न करे। उन्होंने चुनाव आयोग से केजरीवाल पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।