दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को सात राज्यों में भीषण ठंड पड़ने का अनुमान जताया है....विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन शीतलहर की स्थिति रहेगी....मौसम विभाग ने कहा कि 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है....20 से 22 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की संभावना है.....वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है.....आईएमडी ने कहा, चक्रवाती हवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।