बिहार में शराबबंदी कानून में संशोधन की तैयारी चल रही है। इससे सियासत गर्म हो गई है। शराबबंदी कानून में खामियां बताते हुए राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता व विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि नीतीश कुमार की सरकार शराबबंदी कानून में संशोधन जनता और आरजेडी के मुताबिक करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आरजेडी बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। आरेजडी की इस धमकी पर जनता दल यूनाइटेड ने भी पलटवार किया है। दूसरी ओर आरजेडी की शराबबंदी को लेकर अविश्वास प्रस्ताव की चेतावनी पर जेडीयू ने भी कड़ा पलटवार किया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि सरकार शराबबंदी कानून में संशोधन कर रही है। अगर आरजेडी को शराबबंदी कानून पर इतना ही ऐतराज है, तो वह शराबबंदी कानून खत्म करने का मामला सदन में लाए, ताकि जनता शराबबंदी कानून लागू करने के समय सरकार के साथ खड़ी पार्टी का असली चेहरा देख सके।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।