UP Elections-2022: 5 राज्यों के चुनावों का रण,दिल्ली में यूपी के बीजेपी प्रत्याशियों के नामों पर मंथन
(India) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की आज अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में इस बैठक में पांचवें, छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा होगी. बताया जा रहा है कि कोर ग्रुप की इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा के साथ ही चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर शामिल होंगे...इसके बाद जिन नामों पर चर्चा होगी, उन्हें पार्टी आलाकमान के सामने रखा जाएगा और इसे अंतिम रूप केन्द्रीय चुनाव समिति में दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों पर भी चर्चा होगी...उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए आज जिन प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी उन्हें 25 जनवरी को केंद्रीय समिति को सौंपा जाएगा. दिल्ली में आज होने वाली बैठक 25 जनवरी तक चलेगी...कोर ग्रुप द्वारा तय उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति को दी जाएगी और वहां से मंजूरी मिलने के बाद पार्टी इन तीन चरणों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी...इसके साथ ही पहले से चौथे चरण में जिन सीटों पर अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किए हैं, उन पर भी आज चर्चा की जाएगी. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू होगी। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर एस करुणा राजू ने इस बारे में जानकारी दी है। नामांकन की प्रक्रिया 25 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक चलेगी। 2 फरवरी को नामांकन की जांच की जाएगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 4 फरवरी होगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।