अरुणाचल से लापता मिराम तरोन की जल्द वापसी होगी। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा- एक लड़का उसकी सीमा के भीतर मिला है। उसे हम जल्दी ही सौंप देंगे। तेजपुर में भारतीय सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने कहा- चीनी सेना ने हमें बताया है कि उन्हें अरुणाचल से लापता लड़का मिल गया है।’ अरुणाचल के सियुंगला के लुंगटा जोर इलाके के रहने वाला मिराम 18 जनवरी को पर लापता हो गया था। सांसद तापिर गाओ ने चीनी सैनिकों पर सियांग जिले से किशोर के अपहरण का आरोप लगाया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।