यूपी में 5 दिनों तक रहेगी शीतलहर,फरवरी के पहले हफ्ते से मिलेगी राहत,31 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
(India)

यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। कड़ाके की ठंड और कोहरे से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि यूपी में 5 दिनों तक शीतलहर का कहर होगा। कई जगहों पर कोल्ड-डे रहने की संभावना है। अब यूपी के लोगों को फरवरी के पहले सप्ताह से ठंड से थोड़ा राहत मिल सकती है। बारिश के बाद वेस्ट यूपी में कोहरे की चादर ने आसमान को ढक लिया है। बुधवार रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। गुरुवार सुबह सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। 10 से 15 कदम तक भी विजिबिलिटी शून्य है। सर्द हवाओं की वजह से लोग ठिठुरते रहे। दोपहर बाद धूप निकलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 30 से 31 जनवरी तक वेस्ट यूपी में शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम 17 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।