जनवरी के महीने में दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश के बाद अब फरवरी की शुरूआत भी बारिश से होने के अनुमान हैं. दरअसल राजधानी में कुछ दिनों से निकलने वाली धूप के कारण मौसम में गर्माहट बनी हुई है. दिन के समय धूप के कारण लोगों को सर्दी का एहसास कम होता है, हालांकि सुबह-शाम पारे के नीचे आने के कारण ठिठुरन बनी हुई है. दिल्लीवासियों को ऐसा मौसम आने वाले 2 दिन तक और मिलेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बुधवार के बाद तेज हवा के साथ हल्की बरसात हो सकती है. इससे न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा और अधिकतम तापमान में हल्की कमी आएगी....वहीं, हवा में नमी का स्तर 42 से 94 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के अंदर सुबह के समय हवा की गति थोड़ी तेज रहेगी...जबकि, दिन के समय आसमान साफ रहेगा...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।