शास्त्रों के अनुसार, पीले रंग को सुख शांति का प्रतीक मानते हैं. यह सुख शांति देने वाला है. साथ ही पीले रंग को तनाव को दूर करने वाला रंग भी माना जाता है. इसके अलावा मां सरस्वती को भी पीला रंग बहुत पसंद है. यही कारण ही कि इस दिन पीले वस्त्र पहने जाते हैं. जैसे जैसे बसंत ऋतु आती है वैसे वैसे मौसम से ठंडक भी कम होनी शुरू हो जाती है. आसमान से घटाएं छट जाती हैं. पेड़ पौधों पर पत्ते, फूल और कलियां खिलने लगती हैं. सरसों की फसल पककर तैयार हो जाती है और प्रकृति हरी चादर ओढ़ कर अपना रंग बरसाती है. साइंस भी पीले रंग को तनाव को दूर करने वाला रंग मानती है. साथ ही पीले रंग से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।