ओवैसी पर हमले को लेकर राज्यसभा में अमित शाह ने दिया जवाब
(India) AIMIM चीफ और MP असदुद्दीन ओवैसी पर UP में हुए हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में बयान दिया। गृह मंत्री ने ओवैसी से सुरक्षा लेने की अपील की। अमित शाह ने कहा कहा, 'मैं सदन के माध्यम से कहना चाहता हूं कि ओवैसी जी आप सुरक्षा ले लीजिए और हमारी चिंताओं का समाधान कीजिए।' उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली और तेलंगाना पुलिस की सुरक्षा भी वे नहीं ले रहे हैं।
अमित शाह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। शाह ने आगे कहा कि सांसद ओवैसी का हापुड़ में न तो कोई कार्यक्रम था और ना ही उनके आने की कोई सूचना थी।' शाह इसको लेकर लोकसभा में भी बयान देंगे। ओवैसी के काफिले पर 3 जनवरी को मेरठ-हापुड़ के बीच फायरिंग हुई थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।