उत्तर प्रदेश में पहले चरण की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा. इसके बाद डोर-डोर जनसंपर्क ही किया जा सकेगा. यूपी में पहले चरण के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए 21 जनवरी तक नामांकन हुआ. इनमें नौ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. 10 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।