राजस्थान में आज रात से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ,गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू में 9 फरवरी को बारिश की संभावना
(India)
राज्य में आज मौसम की स्थिति देखें तो जयपुर, करौली, अलवर, जोधपुर, बाड़मेर समेत कई जिलों में आज न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अलवर में रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, चूरू, गंगानगर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इधर सीकर, कोटा, बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर में न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।