IPL ऑक्शन में शामिल नहीं होंगी प्रीति जिंटा, बोलीं- मैं अपने छोटे बच्चों को छोड़कर इंडिया नहीं आ सकती
(India) बेंगलुरू में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा इस बार के ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। प्रीति ने यह भी बताया कि वो इस समय अपने छोटे बच्चों को अकेला नहीं छोड़ना चाहती हैं। प्रीति ने आईपीएल ऑक्शन से एक पुरानी फोटो साझा करते हुए लिखा, "इस साल मैं आईपीएल नीलामी में हिस्सा नहीं ले पाऊंगी, क्योंकि मैं अपने छोटे बच्चों को छोड़कर इंडिया नहीं आ सकती। पिछले कुछ दिनों से मैं और हमारी टीम एक साथ में नीलामी और क्रिकेट की सभी चीजों पर चर्चा करने में व्यस्त रहे हैं।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।