संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से सांसद होने पर खुद को भाग्यशाली बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बनारस में रविदास मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण का काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि संत रविदास की प्रेरणा से सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र पर चल रही है। ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न। संत रविदास का दोहा बता पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने 100 साल की सबसे बड़ी महामारी में गरीबों को मुफ्त राशन दिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।