पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
(DELHI, DELHI) देश के 5 राज्यों में हो रहे चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की भी एंट्री हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अबोहर रैली से पहले उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाने साधे। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का राष्ट्रवाद नकली है। जो अग्रेजों 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर चलता है।

डॉ. सिंह ने केंद्र सरकार को चीन के मुद्दे पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि एक साल से चीनी फौज भारत की पवित्र जमीन पर बैठी है। इस सरकार को संविधान पर भरोसा नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। सरकार देश के अंदर ही नहीं बल्कि विदेश नीति के मोर्चे पर भी फेल हुई है।

चीन की फौज पिछले एक साल से हमारी पवित्र धरती पर बैठे हैं। इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पुराने दोस्त हमसे टूट रहे हैं। पड़ोसी देशों से भी हमारे संबंध बिगड़ रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि सत्ताधारियों को समझ आ गई होगी कि जबरन गले लगने, घुमाने या बिना बुलाने बिरयानी खाने पहुंचने से देश के रिश्ते नहीं सुधर सकते।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।