पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला
(PUNJAB, PUNJAB) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में जारी मतदान के दौरान अमरिंदर ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में 20-30 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी।

अमरिंदर सिंह ने सीएम चन्नी और सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा, चरणजीत चन्नी क्या है क्या वह जादूगर है कि 3 महीने में वह पंजाब में चमत्कार कर सकता है चुनाव से पहले उसे हीरो बनाने की कोशिश में सारा श्रेय उसे दिया गया. मुझे लगता है कि दोनों बेकार हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।