तापमान में इजाफा होने से रात में गर्मी बढ़ेगी,जानें कैसा रहेगा आने वाला दिन
(India)


दिल्ली में अब रात के तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस वजह से रात में गर्मी भी बढ़ेगी। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली के पालम इलाके में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।लेकिन, साफ आसमान के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ था। अब न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने की संभावना है यानी दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होंगी। मंगलवार को पालम मौसम केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।