(India)
यूक्रेन और रूस के बीच जंग शुरू हो चुकी है. जिसे लेकर तमाम देशों ने आपत्ति जताई है और रूस की इस कार्रवाई की निंदा की है. नाटो ने कहा है कि वो सहयोगी देशों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें कि NATO दुनियाभर के तमाम देशों का एक सैन्य संगठन है, जिसे ऐसी ही युद्ध के हालात के लिए बनाया गया है. अगर नाटो में शामिल किसी भी देश पर हमला किया जाता है तो इसे नाटो पर हमला माना जाता है, इसके बाद सभी देश मिलकर उस हमला करने वाले देश पर कार्रवाई करते हैं. नाटो की इस कार्रवाई की पहल के बीच अमेरिका ने अपनी सेना को यूक्रेन की तरफ भेजना शुरू कर दिया है. अमेरिकी सेना रूस को घेरने के लिए लातविया पहुंच चुकी है.
रूस अपने हमले को रोकने के लिए तैयार नहीं है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों को इसके लिए चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि दूसरे देश इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश न करें.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।