रूस-यूक्रेन जंग का असर रुपया-रूबल-गोल्ड या तेल, सबका बिगड़ा खेल
(International) कच्चे तेल की कीमतों में करीब 7 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल, कच्चे तेल की कीमत 103 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। ये करीब 8 साल का उच्चतम स्तर है। कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी का मतलब है कि आने वाले दिनों में घरेलू स्तर पर ईंधन के दाम बढ़ेंगे। भारत की कच्चे तेल की 75 फीसदी से ज्यादा निर्भरता आयात पर है।

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बीच गोल्ड की कीमतें भी साल के उच्चतम स्तर पर हैं। MCX पर प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 1,400 रुपए से ज्यादा की तेजी आई और ये उछलकर 51,800 रुपए के पार पहुंच गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।