UP Elections 2022-23: बिना सुरक्षा तामझाम शिवमंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, लाइन में लगकर किया दर्शन
(Lucknow, Lucknow) यूपी में विधानसभा चुनाव के बीच पड़े महाशिवरात्रि पर तमाम नेताओं के भोलेबाबा को भी खुश करने का मौका नहीं जाने दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लखनऊ के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा का कोई तामझाम नहीं नजर आया।
मंदिर के बाहर तक लगी लाइन में प्रियंका सबसे पीछे खड़ी हो गईं। इसके बाद अपनी बारी का नंबर आने पर ही अंदरजाकर जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रियंका के साथ सेल्फी की होड़ मची रही।

इसी बीच उनके आगे खड़ी एक किशोरी की नजर पड़ी तो उसने अपने आगे वाली किशोरी को बताया। धीरे-धीरे अन्य लोगों ने भी प्रियंका गांधी को इस तरह आम लोगों की तरह दर्शन के लिए आते लाइन में लगे देखा तो चौंक पड़े। धीरे-धीरे प्रियंका के साथ तस्वीरें लेने की होड़ लग गई। प्रियंका ने भी किसी को मायूस नहीं किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।