(India)
यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। राजधानी कीव और खार्कीव समेत कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। मंगलवार रात रूसी फोर्सेस ने राजधानी कीव के टीवी टावर पर मिसाइल अटैक किया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। UN में रूस को भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जैसे ही रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बोलना शुरू किया लगभग 100 डिप्लोमैट्स ने वॉकआउट कर लिया। बाइडेन ने कहा- रूस जिस तरह यूक्रेन पर हमला कर रहा है यह विश्व शांति के लिए खतरा है। अमेरिका यूक्रेन के साथ है। पुतिन ने गलत कदम उठाया है। वो यूरोप को बांटना चाहते थे। हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।