रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मास्को ने फेसबुक के साथ ट्विटर और यू्ट्यूब को देश में ब्लॉक कर दिया है। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रूसी कंपनियों के साथ भेदभावपू्र्ण रवैया अपनाने का आरोप है। वहीं, फेसबुक की ओर जारी बयान में कहा गया है कि रूस ने अपने निर्णय से लोगों को विश्वसनीय जानकारी से वंचित कर दिया है। अक्टूबर 2020 से फेसबुक के खिलाफ भेदभाव के 26 मामले सामने आए हैं। यह जानकारी रूस सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने दी। वहीं, माइक्रोसाफ्ट ने भी अपने नए प्रोडक्ट को रूस में बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अन्य देश भी रूस पर लगातार बैन लगा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।