यूपी में अंतिम चरण के मतदान हो रहे हैं...वहीं, सोनभद्र विभानसभा से 4 राज्यों की सीमा जुड़ी है...जिसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर सील कर दिया है...दरअसल सोनभद्र जिले से बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ की सीमा को प्रशासन ने सील कर दिया है....और सीमा पर 29 जगहों पर चेक पोस्ट बनाया गया है...इस दौरान हर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही जनपद की दो विधानसभा नक्सल प्रभावित होने की वजह से यहां शाम 4 बजे तक ही वोटिंग होगी। तो 130 बूथों पर मोबाइल नेटवर्क ना होने की वजह से मैन पैक वायरलेस सेट से काम हो रहा है.यूपी के वाराणसी में अंतिम और सातवें चरण के के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है....तो वहीं, कोविड प्रोटोकाल के तहत मतदान हो रहा है...वहीं, सोनभद्र में भी मतदाता वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचना शुरू हो गए हैं... जिले में 971 पोलिंग बूथ हैं...और 1614 मतदेय स्थल हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।