राजस्थान में फिर मौसम में बदलाव के आसार,आज कई जगह बारिश-ओले गिरने की चेतावनी,फसलों को पहुंच सकता है नुकसान
(India)

राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से राजस्थान के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश-ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही तेज हवाओं का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। विभाग का कहना है कि मौसम में यह बदलाव दो दिन रह सकता है। उल्लेखनीय है कि मार्च महीने के पहले सप्ताह में प्रदेश के तापमान में बढो़त्तरी हुई है। इसके साथ ही गर्मी का अहसास भी बढ़ा है लेकिन एक बार फिर बन रहे साइक्लोन सिस्टम के बाद प्रदेश के मौसम के करवट लेने के आसार है, लिहाजा हल्की सर्दी बढ़ने की संभावना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।