रुस और यूक्रेन की जंग का आज 13वां दिन है.युद्ध विराम को लेकर दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही है.सोमवार को बेलारूस में हुई इस बातचीत में युद्ध के बीच लोगों को निकालने के लिए यूक्रेन में ह्यूमन कॉरीडोर बनाने पर सहमति नहीं बनी.... इधर, यूक्रेन ने रूस के मेजर जनरल विटैली गेरासिमोव को मार देने का दावा किया है..... कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के इंटेलीजेंस चीफ के हवाले से यह खबर दी ......। खबर के मुताबिक, खार्किव के पास यूक्रेन और रूस की सेनाओं के बीच जंग में गेरासिमोव मारे गए.... यूक्रेन पर लगातार रूसी बमबारी के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ रहे हैं..... इनमें बच्चे, बुजुर्गों से लेकर बीमार तक शामिल हैं...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।