यूक्रेन के सूमी शहर पर रूस की एयरस्ट्राइक,3 बच्चों समेत 22 की मौत,रूस ने किया सीजफायर का ऐलान
(India)

रूस ने बुधवार के लिए यूक्रेन में सीजफायर का निर्देश दे दिया है..... साथ ही कीव व अन्य चार शहरों से सुरक्षित निकासी के लिए कारिडोर की व्यवस्था हो गई...... संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की ओर से बताया गया है कि अब तक यूक्रेन में जारी जंग के कारण मृतकों की संख्या 1335 से अधिक है.... वहीं यूक्रेन का दावा है कि इसने 11 हजार से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराया है.... रूसी सेना से घिरे पूर्वी शहर सूमी से निकलने के लिए मिले सुरक्षित गलियारे से बड़ी संख्या में नागरिक निकल आए...... इन लोगों को मंगलवार को बस में बैठकर शहर से बाहर निकलते देखा गया...... इस सुरक्षित गलियारे के लिए दोनों देशों के अधिकारियों में सहमति बन गई थी...... रूस ने राजधानी कीव समेत पांच शहरों के लिए सुरक्षित गलियारे का प्रस्ताव दिया था.... जिनमें से दो शहरों का प्रस्ताव यूक्रेन ने ठुकरा दिया....... मारीपोल में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए भी 30 बसों का काफिला भेजा गया है..... इस बीच यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस का आक्रमण धीमा पड़ने और एक और रूसी मेजर जनरल के मारे जाने का दावा किया है.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।