weather update :दिल्ली-यूपी और हरियाणा में आज और कल ऐसा रहेगा मौसम
(India)


राजस्थान में मौसम (Rajasthan Weather Forecast) ने एक बार फिर करवट बदलना शुरू कर दिया है। हाल के दिनों में सूबे के कई इलाकों में बारिश (Rajasthan Rain Alert) और ओला गिरने के बाद अब मौसम के सामान्य रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है...यानी आने वाले दिनों गर्मी बढ़ेगी।मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि गुरुवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही आगामी 48 घंटे के बाद सूबे के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।