रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी है रूस ने आज अपना हमला तेज कर दिया है और यूक्रेन के कई शहरों पर घातक बमबारी कर रहा है...... रूस की सेना अब कीव की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है.... इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि पश्चिमी यूक्रेनी शहरों इवानो-फ्रैंकिव्स्क और लुत्स्क में हवाई अड्डों के पास रूस ने आज कई जबरदस्त बम धमाके किए हैं... दूसरी ओर रूस ने यूक्रेन से रूस के लिए दैनिक मानवीय गलियारे खोलने का ऐलान किया है...... रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार अब हर दिन सुबह दस बजे तक लोग यूक्रेन से रूस सुरक्षित कारिडोर से जा सकेंगे...... उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियूपोल में सुरक्षित कारिडोर पर रूस द्वारा हमला करने का आरोप लगाया है... बता दें कि अभी तक 1,00,000 लोगों की दो दिनों में सुरक्षित निकासी हो चुकी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।