UP Election Result 2022: चुनाव हारने के बाद भी स्‍वामी प्रसाद मौर्य के तेवर
(India) उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उतरे दिग्‍गज नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य के तेवर हार के बाद भी बरकरार हैं। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें बीजेपी की सरकार बनने का कोई गम नहीं है। न ही इस बात का मलाल है कि उन्‍होंने बीजेपी छोड़ दी। स्‍वामी ने कहा कि उन्‍होंने जो आरोप लगाए थे वे आज भी जिंदा हैं।



यह बात सही है कि भाजपा की सरकार बन गई लेकिन हमने जो आरोप लगाए थे वे आज भी जिंदा हैं। भाजपा का साथ छोड़ने के लिए मुझे कोई शिकन नहीं है, मलाल नहीं है और उसका साथ छोड़ने पर भी मुझे कोई गम नहीं है।' स्‍वामी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के साथ हैं और समय-समय पर बीजेपी को घेरते रहेंगे।


सांप-नेवला वाले बयान पर कायम:-
स्‍वामी ने हाल में बीजेपी को सांप और खुद को नेवला बताते हुए एक बयान दिया। इस बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने फिर कहा कि, 'मैंने कहा था कि बीजेपी रूपी नाग को हरा दूंगा। मैं फिर कह रहा हूं नाग में ज़हर बाकी है पर मुझ नेवले को जैसे मौक़ा मिलेगा मैं नाग को ख़त्म कर दूंगा।'

बीजेपी सांसद हैं स्‍वामी की बेटी संघमित्रा, बोलीं-मैं प्रचार में नहीं गई थी
स्‍वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य बीजेपी की सांसद हैं। पिता की हार के बाद एएनआई से बात करते हुए उन्‍होंने सफाई दी कि वे प्रचार में नहीं गई थीं। हार पर उन्‍होंने कहा कि कहीं कोई कमी रह गई होगी। इसके पहले संघमित्रा मौर्य ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, ''राजनीति में जीत हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।