नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को भेजा अपना इस्तीफा
(India) पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कल ही सोनिया गांधी ने मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू समेत सभी चुनावी राज्यों वाले प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा देने के लिए कहा था. कांग्रेस पार्टी पांच में से एक भी राज्य में सरकार नहीं बना पाई. कांग्रेस पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में सिर्फ 18 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई. नवजोत सिंह सिद्धू को खुद अमृतसर ईस्ट से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार ने उन्हें चुनाव में हरा दिया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।