जापान: 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट जारी, राजधानी टोक्यो में भगदड़, 20 लाख घरों में बिजली बंद हो गई है।
(India) जापान में बुधवार रात 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर राजधानी टोक्यो समेत कई शहरों में देखा गया। जापान के मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने सिर्फ एक लाइन के बयान में कहा- हमारे देश के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालात पर नजर रखी जा रहा है। इस बीच, खबर है कि राजधानी टोक्यो में भगदड़ के हालात बन गए। इस मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। वहीं कुछ देर पहले भारत के लद्दाख में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। यहां किसी नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप का केंद्र फुकुशिमा क्षेत्र में करीब 60 किलोमीटर गहराई में पाया गया है। इसके बाद लोगों को स्पेशल एडवाइजरी जारी की गई। जापान के वक्त के मुताबिक, भूकंप रात करीब 11:36 बजे आया। इस दौरान ज्यादातर लोग अपने घरों में थे। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। कुछ समुद्री इलाकों में लहरें एक मीटर तक ऊंची उठीं। जापान टाइम्स के मुताबिक, करीब 20 लाख घरों में बिजली बंद हो गई है। कुछ इलाकों में खतरे से बचने के लिए बिजली सप्लाई बंद की गई। टोक्यो के कई इलाकों में भी बिजली नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।