डेढ़ रुपये से ज्यादा का डिविडेंड दे रही यह सरकारी कंपनी
(India) सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रति शेयर 1.58 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। रेल विकास निगम के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 33.15 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अंतरिम डिविडेंड के लिए 25 मार्च 2022 रिकॉर्ड डेट है। कंपनी ने कहा है कि अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट 14 अप्रैल 2022 को या उससे पहले कर लिया जाएगा।

कंपनी के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल
पीएसयू रेलवे स्टॉक में इस साल अब तक करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, एक साल की अवधि में कंपनी के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।