(India)
कोरोना महामारी ने पिछले करीब दो साल से दुनियाभर में तबाही मचाई है. हालांकि पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं, जिससे तमाम देशों को बड़ी राहत मिली है. लेकिन अब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की तरफ से एक बड़ी चेतावनी दी गई है. WHO ने दुनियाभर के देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि, आने वाले दिनों में कोरोना मामलों में बड़ा उछाल देखा जा सकता है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक WHO ने कहा है कि, दुनियाभर में कोरोना केस अचानक बढ़ सकते हैं. इसका कारण ये है कि कोरोना की टेस्टिंग लगातार कम हो रही है और पिछले कुछ हफ्तों से केस भी कम दर्ज किए जा रहे हैं. इसके अलावा WHO ने ये भी बताया है कि किन देशों में केस सबसे ज्यादा हो सकते हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।