रियल एस्टेट की कंपनी ने बेचे 850 से ज्यादा घर, अचानक शेयर की बढ़ गई खरीदारी
(India) रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिससे कंपनी के शेयर की खरीदारी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। दरअसल, गोदरेज प्रॉपर्टीज ने नोएडा में गोदरेज वुड्स परियोजना की शुरुआत के एक साल के भीतर 1,650 करोड़ रुपये के 855 घर बेचे हैं। इसमें मार्च 2021 में 509 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक 1,141 करोड़ रुपये की बिक्री शामिल है।

एक दिन पहले के मुकाबले बीएसई इंडेक्स पर कंपनी के शेयर की कीमत 4.60 फीसदी ज्यादा हो गई है। रुपए के हिसाब से देखें तो कंपनी का शेयर भाव 70 रुपए बढ़ा है। वर्तमान में गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर की कीमत 1597 रुपए है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 44,400 करोड़ रुपए है। 14 अक्टूबर 2021 को गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर भाव 2,598 रुपए के उच्च्तम स्तर पर रहा

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।