योगी सरकार में डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं संजय निषाद
(India) यूपी चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद योगी सरकार के मंत्रियों पर बीजेपी में मंथन जारी है। इस बीच बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी की उम्मीदें भी हिलोरे ले रही है। छह सीटों पर जीत हासिल करने वाली निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने अपने समाज का हवाला देते हुए कहा कि वह डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं।

संजय निषाद ने सोमवार को दिल्ली में प्रेसवार्ता की। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वो यूपी में डिप्टी सीएम बनेंगे तो उन्होंने कहा कि जो भी बीजेपी ठीक समझेगी सम्मान देगी। जब बीजेपी में चाय वाला पीएम बन सकता है तो हम निषाद राज के लोग हैं, हमारा समाज चाहता है लेकिन सम्मान देना बीजेपी का काम है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।