ट्रेलर में दिखा ताबड़तोड़ एक्शन सीन
अब जानते हैं कि हीरोपंती 2 का ट्रेलर आखिर में है कैसा? अगर आप बहुत सारी उम्मीद लगाकर बैठे थे तो निराश ही होंगे। फिल्म में टाइगर श्रॉफ ताबड़तोड़ एक्शन सीन करते दिखेंगे, लेकिन पहले पार्ट वाला चॉर्म गायब सा दिख रहा है। ट्रेलर में तारा सुतारिया की पहली झलक से ही आप समझ जाएंगे कि इस बार पर्दे पर वह पहले से भी ज्यादा कमजोर रोल में दिखने वाली हैं। आगे आप सोचेंगे कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी तो फिल्म को अपनी दमदार अदाकारी से बचा ही लेंगे, लेकिन यहां पर भी आप मायूस ही होंगे। ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि फिल्म के ज्यादातर डायलॉग काफी कमजोर लिखे गए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।