राकेश झुनझुनवाला के पास हैं इस कंपनी के शेयर, आ सकती है 20% से ज्यादा की तेजी
(India) राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी वाले स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। स्टार हेल्थ के शेयरों में मौजूदा लेवल्स से 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल सकती है। यह बात घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने एक नोट में कही है। मोतीलाल ओसवाल ने बाय रेटिंग के साथ स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस का कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज हाउस ने स्टार हेल्थ के शेयरों के लिए 750 रुपये फेयर वैल्यू (टारगेट प्राइस) दिया है।



31 पर्सेंट के रिटेल मार्केट शेयर के साथ स्टार हेल्थ इंडियन हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में मार्केट लीडर है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि ओवरऑल हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री के मुकाबले स्टार हेल्थ की ग्रोथ तेज रह सकती है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।