इसजेट 60 नई डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू करेगी, इन शहरों के बीच सफर होगा आसान और सस्ता
(India) अगर आप इस गर्मी छुट्टी पर कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर हैनई डोमेस्टिक फ्लाइट्स (New flights) शुरू करने जा रही है। इसकी जानकारी स्पाइसजेट ने सोमवार को दी है।
एयरलाइन कंपनी ने कहा कि वह इस साल गर्मी में 60 नई घरेलू उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन की यह सुविधा समर इवेंट के तहत 27 मार्च से शुरू होकर 29 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी।इन रूट्स के लिए मिलेंगी फ्लाइट्स
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह आठ नई घरेलू उड़ानें शुरू करेगी, जो समर इवेंट के दौरान गोरखपुर-कानपुर, गोरखपुर-वाराणसी, जयपुर-धर्मशाला और तिरुपति-शिरडी सेक्टर में ऑपरेट होंगी। बयान में कहा गया है, ''एयरलाइन ने अपने कार्यक्रम में 60 नई घरेलू उड़ानें हैं। इनमें सात फ्लाइट केन्द्र सरकार की 'उड़ान' योजना के तहत शामिल हैं।''

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।