योगी आदित्यनाथ नहीं MP के बाबूलाल गौर हैं असली 'बुल्डोजर बाबा', जाने क्यों पड़ा नाम
(India) यूपी में अपराधियों के खिलाफ बुल्डोजर का इस्तेमाल खूब हो रहा है। इसके चलते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बुल्डोजर बाबा भी कहा जा रहा है। हालिया विधानसभा चुनाव में यह शब्द खूब पॉपुलर हुआ था। लेकिन अगर आपको लगता है कि सीएम योगी ही असली बुल्डोजर बाबा हैं तो जरा ठहर जाइए


मंत्री रहते खूब चलाए थे बुल्डोजर
असल में मध्य प्रदेश में 90 के दशक में मंत्री रहते हुए बाबूलाल गौर ने बुल्डोजर का खूब इस्तेमाल किया था। इसके बाद उनके नाम के साथ बुल्डोजर मंत्री जुड़ गया था। न्यूज 18 के मुताबिक ऐसा हुआ था बाबूलाल गौर द्वारा बड़ी संख्या में चलाए गए एंटी एंक्रोचमेंट अभियान के चलते। जब अतिक्रमण हटवाने के दौरान किसी तरह का विरोध होता तो बाबूलाल गौर वहां बुल्डोजर मंगवा लेते और उसका इंजन चालू करा देते थे। इसके बाद तो वहां से अतिक्रमण खुद-ब-खुद हटने लगता था।

कुछ ऐसा ही वाकया बड़े तालाब के किनारे बनने वाली वीआईपी रोड का है। बताया जाता है कि इस रोड को बनाने के दौरान वहां कई झुग्गियां थीं। इन झुग्गियों को हटाने के लिए बुल्डोजर बुलाया गया। लेकिन अधिकारियों की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि वो इसे चलवाएं। ऐसे में गौर ने सख्ती के साथ आदेश दिया और बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।