राजस्थान पर भी होगा 'आप' का राज? चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने लगे केजरीवाल
(India) पंजाब विधानसभा चुनावों में अपनी शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) अब राजस्थान पर राज करने का प्लान बना रही है। इसके लिए अरविंद केजरीवाल एंड टीम अभी से जुट गई है। अगले साल होने वाले चुनाव से पहले 'आप' ने राज्य में संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है और अब जयपुर में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।

आप' के राज्य सह प्रभारी खेमचंद जागीरदार ने बताया कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। राजस्थान पंजाब का पड़ोसी राज्य है और दिल्ली के भी करीब है, इसलिए राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी 26 और 27 मार्च को दो दिवसीय राज्य सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।