राजस्थान: उपेन यादव को मंत्री के आवास से पुलिस ने जबरन उठाया, बोले-हिरासत में लेने से संघर्ष नहीं रुकेगा
(India)

जयपुर में विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार फिर से आंदोलन की राह पर है. आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के आवास के बाहर बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव धरने पर बैठ गए थे. हालात को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता तैनात कराया गया है और उपेन यादव को हिरासत में ले लिया गया है.राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ का कहना है कि 4 दिसंबर 2021 को राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौर की मध्यस्था में लखनऊ समझौता हुआ था। धर्मेंद्र राठौर की मध्यस्थता में ही आंदोलन स्थगित करके लखनऊ से राजस्थान वापस लौटे थे। 5 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री जी से हमारे प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात हुई और समझौते में तय हुआ कि बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।