चीन में 133 पैसेंजर्स ले जा रहा प्लेन क्रैश,गुवांग्शी की पहाड़ियों में गिरते ही लगी आग
(India)
चीन में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। 133 पैसेंजर्स को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न पैसेंजर जेट ग्वांगशी में क्रैश हो गया। जिस पहाड़ी पर यह विमान क्रैश हुआ है, वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। उस पहाड़ी से धुआं उठता नजर आ रहा है। इस हादसे में कितने यात्री मारे गए हैं, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। हादसे की तस्वीरें देखकर कई यात्रियों आशंका जाहिर की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों को ले जा रहा विमान बोइंग 737 मॉडल का है। इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।