रूस ने यूक्रेन पर हमले किए तेज,राजधानी कीव के शॉपिंग मॉल पर बमबारी,कई लोगों की मौत
(India) edited by-kritika nayan singh


रूस-यूक्रेन जंग का आज 26वां दिन है। रूसी सेना के हमले से सूमी के एक केमिकल प्लांट में अमोनिया लीकेज हो गया है। इसके बाद प्लांट के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को यहां से सुरक्षित जगह जाने के लिए कहा गया है। इसी बीच रूस के सैनिकों ने रविवार रात को कीव के एक शॉपिंग मॉल पर एयर स्ट्राइक कर दी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मॉल के मलबे से यूक्रेनी इमरजेंसी सर्विस ने एक आदमी को जिंदा निकाला है। इधर, मारियुपोल शहर पर फाइनल कब्जे के लिए रूस की तरफ से दी गई सरेंडर की डेडलाइन खत्म हो गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।