पीएम इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार,मुस्लिम लीग ने घोषित किया अपना प्रधानमंत्री 
उम्मीदवार
(India) edited by-kritika nayan singh

पाकिस्तान में एक बार फिर राजनीतिक संकट की स्थिति बनी हुई है....प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए शुक्रवार को नेशनल असेम्बली की बैठक बुलाई गई है. अपनी सरकार बचाने की कवायद में जुटे इमरान खान को उस समय बड़ा झटका लगा जब चुनाव आयोग ने उन पर इजाजत के बगैर जनसभा करने के आरोप में जुर्माना ठोक दिया. वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने पार्टी की तरफ से शहबाज शरीफ का नाम पीएम उम्मीदवार के रूप घोषित कर दिया है.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने ऐलान किया कि इमरान खान अगर बहुमत नहीं साबित कर पाते और सरकार गिर जाती है तो पीएमएल-एन के नेता शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी की ओर से उम्मीदवार होंगे.पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है.... इसी बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने इंडियन आर्मी की तारीफ कर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के खिलाफ इशारों-इशारों में हमला बोला है.... खान ने कहा है कि इंडियन आर्मी भ्रष्ट नहीं है और वो कभी भी चुनी हुई सरकार में दखल नहीं देती है.... खान का ये बयान उस वक्त सामने आया है, जब पाकिस्तानी मीडिया के रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा है.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।