अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, बीच में लगातार 4 दिन नहीं होंगे कामकाम, देखें List
(India) Bank Holidays in April 2022: 10 दिन बाद अप्रैल का महीना शुरू हो रहा है। अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है, जहां वित्तीय कार्यभार बढ़ेंगे, वहीं अप्रैल में बैंक छुट्टियों की भी भरमार हैं। अगले महीने गुड़ी पाड़वा, अम्बेडकर जयंती और बैसाखी जैसे त्यौहारों की वजह से कुल 15 दिन बैंक बंद (Bank band) रहेंगे।

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अप्रैल 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays List of April 2022) की लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट के मुताबिक अगले महीने अप्रैल में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

RBI ने जारी की गाइडलाइन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2022) के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।