मसाला ब्रांड MDH पर हिंदुस्तान यूनिलीवर का दांव! खबर भर से खूब बिके कंपनी के शेयर
(India) एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) जल्द ही चर्चित मसाला ब्रांड महाशियान दी हट्टी यानी एमडीएच में हिस्सेदारी खरीद सकती है। इस खबर के बाद HUL के शेयर में बिकवाली का माहौल दिखा है।

4 फीसदी टूटा शेयर: मंगलवार के कारोबार के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर भाव चार फीसदी तक टूटकर 1990 रुपए से नीचे आ गया। वहीं, बात करें मार्केट कैपिटल की तो 4 लाख 68 करोड़ रुपए के करीब है। आपको बता दें कि इसी महीने में 8 मार्च के दिन शेयर का भाव 1,901.80 रुपए तक गया था, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है।

क्या है खबर: मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तान यूनिलीवर बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए एमडीएच स्पाइसेस के साथ बातचीत कर रही है। एमडीएच का वैल्युएशन 10,000-15,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एमडीएच स्पाइसेस की ओर से इन खबरों पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।