बंगाल में पहला अधिग्रहण: पीटीआई ने कंपनी के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि अडानी विल्मर फार्च्यून ब्रांड के तहत ब्रांडेड चावल पेश करेगी। इसकी शुरुआत पश्चिम बंगाल से अप्रैल में होगी। अडानी विल्मर ने पश्चिम बंगाल में रुग्ण चावल प्रोसेसिंग यूनिट का अधिग्रहण कर इस क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। इस क्षेत्र का आकार तीन से 3.5 करोड़ टन सालाना है।
ये है पूरी योजना: कंपनी के एमडी और सीईओ अंगशू मलिक ने कहा, ''हम दैनिक उपयोग वाले चावल सेग्मेंट में तेजी से बढ़ने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इसका बाजार राशन की दुकानों के जरिये खाद्यान्न वितरण के अलावा प्रतिवर्ष 3.0 से 3.5 करोड़ टन है। हम तेजी से विकास के लिए कई राज्यों में ब्रांड और चावल प्रोसेसिंग यूनिट के अधिग्रहण की तलाश में हैं।''
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।