क्या कहा रामदेव ने: एफपीओ लॉन्च के दौरान योगगुरु रामदेव ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव है। हालांकि, इसके बावजूद, रुचि सोया ने अपना एफपीओ लॉन्च करने का फैसला किया है क्योंकि लोगों को कंपनी में विश्वास है। रामदेव के मुताबिक एफसीओ के जरिए कंपनी कर्ज मुक्त होने की योजना पर काम कर रही है। आपको बता दें कि एंकर निवेशकों से पहले ही 1,290 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जा चुके हैं और कंपनी को लगता है कि एफपीओ को बड़ी सफलता मिलेगी।
एफपीओ का इश्यू प्राइस: 28 मार्च को बंद हो रहे एफपीओ का प्राइस बैंड 615-650 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। इस पर रामदेव ने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों को ज्यादा रिटर्न देना चाहती है, यही वजह है कि प्राइस बैंड को कम रखा गया है। रामदेव ने कहा, "हमने दिवाला कार्यवाही के माध्यम से रुचि सोया का अधिग्रहण करने के बाद उसे बदल दिया है। पिछले प्रबंधन ने गलतियां कीं और कंपनी दिवालिया हो गई थी। हम कंपनी को पारदर्शिता, जवाबदेही और कॉरपोरेट गवर्नेंस के साथ चला रहे हैं।"
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।