चीन के विदेश मंत्री वांग यी और एस जयशंकर के बीच कश्मीर, LAC और यूक्रेन पर हुई चर्चा
(India) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. दोनों के बीच पूर्वी लद्दाख विवाद और यूक्रेन संकट समेत विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई. एस जयशंकर ने कश्मीर को लेकर वांग यी के बयान पर भी आपत्ति जताई. पूर्वी लद्दाख में लगभग दो साल पहले शुरू हुए सैन्य गतिरोध के चलते दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव के बाद चीन की ओर से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है. डोभाल और वांग ने पूर्वी लद्दाख में तनाव को कम करने को लेकर जुलाई 2020 में फोन पर लंबी बातचीत की थी. भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में गतिरोध का हल निकालने के लिए उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता भी कर रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।