योगी आदित्यनाथ ने शपथ ले रचा इतिहास, नाम संग जुड़ गए 4 रिकॉर्ड; 5 साल शासन के बाद वापसी करने वाले पहले CM
(India) Swearing-in Ceremony of Yogi Adityanath: मैं योगी आदित्यनाथ... अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शपथ लेकर भगवाधारी योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी समते 50 हजार से अधिक मेहमानों की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ के साथ ही योगी के नाम यूपी के कई खास रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए हैं।



37 साल बाद किसी सीएम की वापसी
उत्तर प्रदेश में पिछले 37 साल में सत्ता में वापसी करने वाले योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं। योगी से पहले कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी ने 1985 में यह कारनामा किया था। वह अविभाजित यूपी के सीएम थे और लगातार दो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। एनडी तिवारी के कार्यकाल के बाद कोई और सीएम सत्ता में वापसी में कामयाब नहीं हुआ था।

यूपी की सत्ता में वापसी करने वाले कुल पांचवें सीएम
एनडी तिवारी से पहले तीन अन्य मुख्यमंत्री भी सत्ता में वापसी कर चुके थे। 1957 में संपूर्णानंद, 1962 में चंद्रभानु गुप्ता और 1974 में हेमवती नंदन बहुगुणा लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे थे। योगी यूपी के 5वें सीएम हैं उन्होंने लगातार दूसरी बार सत्ता संभाली है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।