270 रुपये तक जा सकता है टाटा ग्रुप का यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला ने लगाया है बड़ा दांव
(India) टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है। टाटा ग्रुप के इस होटल स्टॉक ने इस साल अब तक निवेशकों को करीब 25 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 1 महीने में इंडियन होटल्स के शेयरों ने करीब 15 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी के शेयर शॉर्ट टर्म में 270 रुपये के स्तर तक पहुंच सकते हैं। इंडियन होटल्स में राकेश झुनझुनवाला की भी हिस्सेदारी है।

शॉर्ट टर्म में 270 रुपये तक जा सकते हैं कंपनी के शेयर
स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मजबूत फाइनेंशियल एक्सपीरियंस और बड़े एक्सपैंशन प्लान्स ने इस स्टॉक से जुड़े मार्केट सेंटीमेंट को मजबूती दी है। उनका कहना है कि इंडियन होटल्स के शेयरों को 200 रुपये के लेवल पर मजबूत सपोर्ट है। कंपनी के शेयर 225 रुपये के लेवल पर चार्ट पैटर्न पर फ्रेश ब्रेकआउट दे सकते हैं। बोनांजा पोर्टफोलियो में रिसर्च के AVP रोहित सिंगरे का कहना है, 'इंडियन होटल्स कंपनी के शेयरों को 200 रुपये के लेवल पर मजबूत सपोर्ट है। वहीं, 225 रुपये के स्तर पर स्ट्रॉन्ग हर्डल है। यह स्टॉक अपट्रेंड में है, ऐसे में हम 225 रुपये पर क्लोजिंग बेसिस पर इस हॉस्पिटैलिटी स्टॉक में फ्रेश ब्रेकआउट की उम्मीद कर रहे हैं। इस बाधा को पार करने के बाद यह स्टॉक शॉर्ट टर्म में 270 रुपये तक जा सकता है।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।